भोपा। सिंचाई के लिए खेत पर गये किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे किसान के परिजनों ने किसान को नलकूप पर मृत अवस्था में पाया। परिजन किसान के शव को घर ले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी करते हुए जांच शुरू की।
थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम निरगाजनी निवासी धर्मपाल ने धीराहेडी के जंगल में जमीन ठेके पर ले रखी है। मंगलवार की सुबह धर्मपाल घर से सिंचाई के लिए खेत पर गया था। दोपहर तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो उसका पुत्र बिजेन्द्र खाना लेकर गया तो अपने पिता धर्मपाल को नलकूप के पास मृत पडा देखकर उसके होश उड गये। आनन फानन में बिजेन्द्र ने घटना की जानकारी गांव में दी। जिस पर सैकडों ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। परिजन धर्मपाल के शव को घर ले आए। धर्मपाल की मौत से परिवार में शोक व्याप्त हो गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची भोपा पुलिस ने घटना की जानकारी की। सीकरी चौकी प्रभारी रेशमपाल ने बताया कि घटना के विषय में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस जांच पडता में जुटी है।

0 Comments