खतौली। मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के राजाराम कालोनी में छत से गिरकर महिला की दर्दनाक मौत हो गई महिला छत पर कपड़े सुखाते समय जाल से नीचे गिरी महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

राजाराम कॉलोनी निवासी प्रवीण की पत्नी दीपावली मंगलवार को छत पर कपड़े सुखाने गई थी। कपड़े सुखाते समय छत पर लगे जाल से नीचे गिर गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। छत से गिरते ही परिजन घायल महिला को लेकर अस्पताल की ओर दौड़े, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई ।महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।