Ad Code

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

शामली में लाइनमैन के मारपीट के विरोध में बिजलीघर पर धरना

 



कैराना के गांव ऊंचा गांव में लाइनमैन के साथ की गई मारपीट के चलते आक्रोशित संविदा कर्मचारियों ने कस्बे के बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन करते हुए आरोपी लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस दौरान दर्जनों कर्मचारी धरना प्रदर्शन में मौजूद रहे।

नय्यूम पुत्र याकूब निवासी मोहल्ला आलकलां कैराना ग्राम ऊंचागांव फीडर पर लाईनमैन है। सोमवार दोपहार करीब साढ़े 12 बजे पीड़ित और गौरव जैन जेई गिरीश प्रकाश के निर्देश पर ग्राम किशोरपुर में ट्यूबवेलों की लोकेशन लेने गए थे। वहां प्रवेश उर्फ नीटू और संकीत निवासी ऊंचागांव ने मारपीट करते हुए घायल कर दिया। घटना के संबंध में विद्युत लाइनमैन कैराना कोतवाली में पुलिस को तहरीर दी। आरोपी की घटना के संबंध में दोषी लोगों की कैराना पुलिस अभी तक गिरफ्तारी नहीं कर पाई। जिसे लेकर लाइनमैन संविदा कर्मचारियों में गहरा रोष बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments