मुजफ्फरनगर:- भाकियू के मीडिया प्रभारी रहे और अब भाकियू (अराजनैतिक) में राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक का कहना है कि किसानहित के चलते नया संगठन बनाया गया है। किसी को संगठन से बाहर नहीं निकाला गया है। बाबा महेंद्र सिंह टिकैत पूजनीय रहेंगे। चौ. नरेश टिकैत का भी सम्मान रहेगा। उन्होंने कहा कि अपमान से जीना बर्दाश्त नहीं हो रहा था, जिसके चलते नया संगठन बनाना पड़ा। राहें भले ही अगल हो गई हो, लेकिन मंजिल एक ही है।

0 Comments