मुजफ्फरनगर:-बाजार में सामान लेने जा रही युवती का शोहदे ने हाथ पकड़ लिया। युवती ने शोर मचाया तो भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने आरोपित को दबोच लिया और पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। रविवार को नई मंडी क्षेत्र निवासी युवती बाजार जा रही थी। इसी बीच संजय मार्ग के पास एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया। युवती ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और आरोपित को दबोच लिया। भीड़ ने आरोपित की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे भीड़ के चंगुल से बमुश्किल बचाया। पुलिस आरोपित को लेकर कोतवाली आ गई। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम सूरज निवासी संजय मार्ग पटेलनगर बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।