मुजफ्फरनगर:- रामराज में गंगनहर में पशु नहलाते समय युवक गहरे पानी में डूब गया। स्वजन व गोताखोर युवक की तलाश में जुटे रहे। रामराज उर्फ समाना की नई बस्ती निवासी नीरज पुत्र राजसिंह दोपहर में पशुओं को गंगनहर में नहला रहा था। इस दौरान वह गहरे पानी मे चला गया। नहर पटरी पर खड़े युवक उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन युवक गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर रामराज व बहसूमा पुलिस मौके पर पहुंची तथा उसके स्वजन को जानकारी दी। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तथा गोताखोर की मदद से गंगनहर में युवक की तलाश की। देर शाम तक भी युवक का सुराग नहीं लग सका। युवक के गंगनहर में डूबने से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
0 Comments