मुजफ्फरनगर:- खतौली स्थित मेपल्स एकाडेमी ने छात्र-छात्राओं ने 15 मई को मेरठ के करण पब्लिक स्कूल में खेली गई पांचवीं ओपी गुप्ता मेमोरियल इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाकर पदक जीते हैं। विद्यालय के सूर्या, सिद्धार्थ, अनंत, व्योम, रुद्रांश, हनी, समृद्धि, यशराज, अरनव, एंजिल, पंखुरी, शौर्य, मयंक, वैभव, आयुषी ने स्वर्ण पदक जीते हैं। वरदान, अथर्व, कार्तिक, ओजस, अंश, उजैर, अर्जिता, राधिका, कार्तिक, अनंत, आभास, दिव्या, कनिष्क, केशव देव, आयुषी सैनी, दक्ष व अदिति ने रजत पदक प्राप्त किए। वहीं माही, आरव, सोनाक्षी, अभय प्रताप, वर्णिक, अनंत राजपूत, श्रेया, आदित्य, अनमोल राना, कनिष्का, अवंतिका, उत्कर्ष, तनिष्क, विधान व हर्षित सैनी ने कांस्य पदक जीते हैं। बुधवार को विद्यालय आने पर मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्या ममता दत्ता शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों ने स्केटिंग कोच सुनील के निर्देशन में प्रतियोगिता में भाग लिया। पुरस्कार समारोह में आशीष, सलमान, आकाश, सीमा गोयल, पायल व रेनू आदि मौजूद रहे।