मुजफ्फरनगर:- महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के शहर के दौरे के मद्देनजर गुरूवार को शहर के अंदर बसों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए परिवहन विभाग ने रोडवेज बसों के लिए तीन अस्थाई बस स्टैंड बनाए हैं। गुरूवार सुबह आठ से राज्यपाल के जाने तक बड़ौत, शामली ,पानीपत ,मेरठ ,दिल्ली, मार्ग की बसें वहलना चौक से मिलेगी। जानसठ, बिजनौर, मुरादाबाद ,बरेली, लखनऊ, मार्ग की बसे जानसठ स्टैंड से मिलेगी। सहारनपुर, रुड़की, हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश मार्ग पर जाने वाली बसें विश्वकर्मा चौक से मिलेगी।

0 Comments