मुजफ्फरनगर:-छपार स्थित बरला चौकी प्रभारी मशकूर त्यागी ने बताया कि गत सात अप्रैल 2022 को बरला की महिला के साथ गांव के ही सुलेमान ने अपने दो साथियों नवाब व आरिफ के साथ छेड़छाड़, मारपीट व कपड़े भी फाड़ दिए थे। पीड़िता ने आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से आरोपित फरार चल रहे थे। बुधवार को पुलिस ने फरार आरोपित सुलेमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है। चौकी प्रभारी ने कहा कि शीघ्र ही दोनों फरार आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। लाठी-डंडे से हमलाकर किया घायल, एनसीआर दर्ज मुजफ्फरनगर, जेएनएन। छपार थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव निवासी शैलेंद्र पुत्र ब्रजभान ने दर्ज एनसीआर में बताया कि बुधवार को खेत की मेढ़ काटने का विरोध करने पर अमित पुत्र पप्पू ने लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्यवाही आरंभ कर दी है।