मुजफ्फरनगर:-शाहपुर क्षेत्र के गढ़ी बहादुरपुर गांव की प्रधान के भाई पर रंजिश के चलते गांव के ही एक पक्ष के लोगों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। ग्राम प्रधान का भाई बाल-बाल बच गया। गढ़ी बहादुरपुर गांव की प्रधान मोनी उर्फ तनु चौधरी के भाई मनीष उर्फ मोनू ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पुलिस एक मामले में गांव के ही राहुल पुत्र विनोद के घर कुर्की नोटिस की मुनादी कर चस्पा करने गई थी, जिसका आरोपित पक्षों ने विरोध किया था। पुलिस के सामने ही उक्त पक्ष के लोगों ने मुझे गाली-गलौज दी व जान से मारने की धमकी दी। रात में जब वह घेर से पशुओं को चारा कर घर लौट रहा था तो राहुल पक्ष के राजीव, संजीव, सुधीर व जनेश उर्फ कालू ने उसे रोक लिया और मारपीट का प्रयास किया। चारों आरोपित लाठी-डंडे व तमंचे लिए हुए थे। वह घर की ओर भागने लगा तो आरोपियों ने उस पर फायर कर दिया, जिससे वह बाल-बाल बचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित जनेश उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया है।