मुजफ्फरनगर:- बुढ़ाना तहसील परिसर के बार सभागार में मंगलवार को बार अध्यक्ष विनय बलियान के नेतृत्व में बार एसोसिएशन बुढ़ाना की आमसभा की बैठक हुई। बार महासचिव विश्वास त्यागी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन से प्रेषित एक पत्र में विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल ने अधिवक्ताओं के लिए अशोभनीय टिप्पणी की है, जिससे सभी अधिवक्ताओं का अपमान हुआ है और उनमें रोष है। इस संदर्भ में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश को उक्त पत्र प्रेषित किया जाएगा। प्रकरण के विरोध में बुधवार को सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। इस दौरान अधिवक्ता ओमपाल मलिक, बाबू सिंह राठी, फिरोज मंसूरी, प्रशांत शर्मा, अजय राठी, रविकांत शर्मा व मोहिद आदि मौजूद रहे।