मुजफ्फरनगर:- भोपा थानाक्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के लोगों ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए बताया कि कस्बा निवासी एक व्यक्ति आपराधिक प्रवृत्ति का है। आए दिन वह कस्बा निवासी जाट समाज के लोगों को गालियां देता है। आरोपित के खिलाफ भोपा थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित गांव में जातीय तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहा है। आरोपित के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान गौरव, किरण, राजेंद्र, सचिन, मुकेश, विपुल व प्रमोद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

0 Comments