
मुजफ्फरनगर:- जिला पुलिस ने मंगलवार को डाग स्क्वाड के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। शहर कोतवाल आंनदेदव मिश्रा, सिविल लाइन इंस्पेक्टर संतोष त्यागी और नई मंडी कोतवाल पंकज पंत ने अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मंदिरों के आसपास विशेष चेकिंग की गई। टीम ने संदिग्ध लोगों की तलाशी ली। इस दौरान कई संदिग्ध लोगों पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। इसके अलावा फोर्स ने बाजारों में पैदल गश्त कर व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का आहसास दिलाया। लाठी-डंडे लहराने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज मुजफ्फरनगर, जेएनएन। इंटरनेट मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में आठ-दस बाइक पर सवार 15-20 युवक लाठी-डंडे लहराते हुए गाली-गलौज कर रहे थे। इतनी बड़ी संख्या में तलवार और लाठी-डंडे लिए हुए बाइक सवारों को देखकर लोगों में भय फैल गया। पुलिस ने बाइक सवारों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। बताया गया है कि उक्त बाइक सवार एक युवक का पीछा कर रहे थे। वायरल वीडियो मीनाक्षीपुरम-अवध विहार का बताया गया है। नई मंडी कोतवाल पंकज पंत ने बताया कि इस मामले में 15-20 बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपितों की शिनाख्त की जा रही है, उन्हें शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।
0 Comments