बिजनौर:- चरित्र, नौकरी और किराएदार के सत्यापन की पूरी प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। अब 15 दिन का समय अवधि निर्धारित की है। एक सप्ताह थाने, तीन-तीन दिन एलआइयू और पासपोर्ट कार्यालय और दो दिन डीसीआरबी का समय तय किया गया है। आनलाइन सत्यापन रोकने पर जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के लिए कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। किराएदार और नौकर के आनलाइन सत्यापन के लिए प्रक्रिया को तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। थानेवार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी देहात ने डीसीआरबी की टीम तलब कर निर्देश दिए कि नौकर और किराएदार के आनलाइन सत्यापन में तेजी लाए। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि किराएदारों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया जाए। चरित्र, नौकरी और अन्य कोई भी चरित्र सत्यापन की पूरी प्रक्रिया पंद्रह दिन से पहले पूरी हो जाए। थाने में सात दिन से अधिक समय तक आवेदन नहीं रोका जाएगा। एक सप्ताह में थाने में सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। तीन दिन एलआइयू, तीन दिन पासपोर्ट कार्यालय और दो दिन डीसीआरबी में सत्यापन की प्रकिया पूरी करने होगी। अधिकारियों को शिकायत मिल रही थी कि सत्यापन को लटकाया जा रहा है। आवेदक दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। जिस वजह से सभी शाखाओं के प्रभारियों को निर्देश दिए कि सत्यापन के लिए आए आवेदक को बिना वजह रोका गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इन्होंने कहा... कोई भी सत्यापन बेवजह नहीं रोका जाएगा। पूरी प्रक्रिया में 15 दिन से अधिक का समय लगा तो संबंधित विभाग के पुलिसकर्मी का जवाब-तलब कर कार्रवाई की जाएगी। रामअर्ज, एसपी देहात