मुजफ्फरनगर:-तहसील सदर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर एडीएम वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी को मांग-पत्र दिया। उन्होंने कहा कि एसडीएम सदर के राजस्व वादों की पत्रावली संबंधित मामलों को जिला मुख्यालय पर सुना जाए। कहा कि प्रतिदिन करीब 100 वादों की पत्रावलियों का तहसील मुख्यालय से जिला मुख्यालय पर लाना व वापस ले जाना सुरक्षा व सुविधा की दृष्टि से उचित नहीं है। काफी पत्रावली अति संवेदनशील और महत्वूपर्ण होती हैं। जिला मुख्यालय से चुनिंदा अधिवक्ता ही राजस्व वादों की पैरवी को तहसील मुख्यालय जाते हैं। इस दौरान योगेंद्र कुमार कांबोज, मनोज कुमार पाल आदि मौजूद रहे।
.jpg)
0 Comments