मुजफ्फरनगर:-चरथावल के पावटी गांव में राजबीर त्यागी के मुनादी कराकर दलितों को खेतों पर घुसने पर प्रतिबंध लगाने के प्रकरण को लेकर एसएसपी के निर्देश पर एसडीएम सदर व सीओ सदर ने मंगलवार शाम थाना परिसर में त्यागी समाज के लोगों संग बैठक की। बैठक में त्यागी समाज के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकरण के बाद से दूसरे समाज के लोग इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल करके अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं। समय रहते आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गयी तो त्यागी समाज में आक्रोश बढ़ेगा। सीओ सदर हेमंत कुमार ने कहा कि सभी लोग संयम बरतें। एसएसपी पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। वीडियो वायरल कर अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोपितों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच के बाद उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में चेयरमैन सतेंद्र त्यागी, जिला पंचायत सदस्य डा. विपिन त्यागी, प्रधान दुष्यत त्यागी, संजय त्यागी व उमेश त्यागी उपस्थित रहे। हाईवे पर हादसे में नूननगर के प्रधान घायल, मेरठ रेफर मुजफ्फरनगर, जेएनएन। छपार में नेशनल हाईवे पर बाइक व अज्ञात वाहन की भिड़ंत हो गई, जिसमें नूननगर गांव के प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया है। पुरकाजी थाना क्षेत्र के नूननगर गांव के प्रधान रामकुमार बुधवार को बाइक से मुजफ्फरनगर गये थे। लौटते समय बढे़डी में भारत मेडिकल कालेज के सामने पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। प्रधान की हालत नाजुक बताई जा रही थी।