मुजफ्फरनगर:- मीरापुर के कैथोड़ा में खाली पड़ी भूमि में दलित समाज के आंबेडकर सार्वजनिक पुस्तकालय का बोर्ड लगाने पर दो पक्षों में हंगामा हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की बात सुनी तथा बोर्ड उखड़वाकर मामला शांत कराया।कैथोड़ा गांव में बालाजी मंदिर के निकट शनिवार शाम दलित समाज के लोगों ने एक व्यक्ति के रास्ते के सामने खाली पड़ी भूमि पर डा. आंबेडकर सार्वजनिक पाठशाला एवं बाल जीवन प्रा. पाठशाला का बोर्ड लगा दिया। कैथोड़ा निवासी रमेश सैनी का आरोप है कि टेकचंद पक्ष के लोगों ने उसके रास्ते के सामने बोर्ड लगा दिया है, जबकि टेकचंद पक्ष का आरोप है कि खसरा नंबर 582 भूमि डा. आंबेडकर सार्वजनिक पाठशाला की है। इस दौरान दोनों पक्षों के दर्जनों लोग मौके पर आ गए तथा हंगामा हो गया। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, एसएसआइ संजय राणा, एसआइ अनित यादव पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए तथा दोनों पक्षों की बात सुनी। पुलिस ने एसडीएम जानसठ को मामले से अवगत कराया तथा कल सुबह एसडीएम के पास जाने की बात कहकर दोनों पक्षों को शांत किया। बोर्ड को उखड़वा दिया। इनका कहना है... दोनों पक्षों को समझाने के बाद बोर्ड उखड़वाकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कल दोनों पक्ष एसडीएम जानसठ के पास जाएंगे। - दिनेश कुमार, इंस्पेक्टर, मीरापुर
0 Comments