मुजफ्फरनगर:-बुढ़ाना के फतेहपुर खेड़ी गांव के पूर्व प्रधान कलीराम कश्यप का शव गत माह 16 अप्रैल को परासौली चौकी के सामने शिव मंदिर परिसर में पड़ा मिला था। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव और सीओ विनय गौतम ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि कलीराम कश्यप के पुत्र अनिल का परासौली अड्डे पर शराब के ठेके के पास कैंटीन है। कैंटीन पर गांव राजपुर गढ़ी निवासी अली हसन पुत्र जमील का अनिल व उसके पिता कलीराम से पैसों के लेन देन को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात की रंजिश रखते हुए अली हसन ने चाकू से गोदकर कलीराम कश्यप की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही से आलाकत्ल चाकू बरामद कर लिया है।