मुजफ्फरनगर:- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर हुए हमले के आरोपितों पर कार्रवाई को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर जब अपने विधानसभा क्षेत्र के जहूराबाद में भ्रमण करते हुए ग्राम सभा पहदरिया गोसलपुर पहुंचे तो अराजक तत्वों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से घेर लिया। सभी लोग लाठी-डंडे व हथियारों से लैस थे। सभी गाली-गलौज व धक्का मुक्की करने लगे। उक्त घटनाओं की पुनरावृत्ति हो रही है। शासन-प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पार्टी पदाधिकारियों ने हमले के आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा ओमप्रकाश राजभर की जान-माल की रक्षा व सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल मांडी, आलोक भटनागर, इमरान, जावेद, डा. देवेंद्र वर्मा, राकेश एडवोकेट व शफाअत राणा आदि उपस्थित रहे।
0 Comments