मुजफ्फरनगर:-खतौली पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर भंगेला के निकट एक ढ़ाबे से युवक को पकड़ा है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मिथुन कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी सकौती टांडा थाना दौराला, मेरठ बताया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित वाहन चोर है। इसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई है। पूछताछ के बाद आरोपित का चालान किया गया है।

0 Comments