मुजफ्फरनगर:- बुढ़ाना क्षेत्र के लुहसाना गांव निवासी दंपती को दूसरे समुदाय के आधा दर्जन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। गांव लुहसाना निवासी रामदास की सफीपुर पट्टी निवासी दूसरे समुदाय के युवकों से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। आरोप है कि दूसरे समुदाय के आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडो से हमला कर रामदास व उसकी पत्नी प्रमिता, भाई विकास और भाभी निशा को घायल कर दिया। घटना का पता चलते ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता अवनीश चौधरी पीड़ित पक्ष को लेकर कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर पुलिस को दी। इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments