मुजफ्फरनगर:-छपार में बिजली चोरी करने के फरार वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है। बसेडा चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि गांव भैसरहेडी निवासी इंतजार पुत्र अब्दुल सलाम के विरुद्ध 2016 से बिजली चोरी करने का मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। न्यायालय में हाजिर न होने के कारण उसके वारंट जारी हो गए। सोमवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।