![]() |
| आंधी से गिरे पोल आपूर्ति बाधित |
पुरकाजी क्षेत्र में बुधवार शाम आंधी के चलते दर्जनों जगहों पर पोल गिरने से क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। एसडीओ ने लाइनमैन भेजकर पोल ठीक करवाने का काम शुरू कराया। विभाग की मानें तो पूरे क्षेत्र की आपूर्ति चालू करने में दो दिन लग सकते हैं। एसडीओ अजय यादव ने बताया कि शाम को चली तेज हवा के चलते क़स्बे से लेकर खादर तक खड़कावाला, धमात नहर पुल, सुवाहेड़ी आदि जगहों पर पोल गिर गए। क़रीब तीस से पैंतीस जगहों पर तार टूटे व खंभे गिरे हैं। हवा के रुकते ही लाइनमैन पोल और तारों को ठीक करने के लिए भेजे गए। कुछ जगहों पर देर रात तक आपूर्ति चालू होने की संभावना है। अफ़सरों की मानें तो पूरे क्षेत्र की सप्लाई ठीक करने में दो दिन लग सकते हैं।

0 Comments