नईम हत्याकांडः दो महिलाओं समेत तीन हत्यारोपित गिरफ्तार
रामराज के पुट्ठी इब्राहिमपुर गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू से हमलाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या में शामिल दो महिलाओं समेत तीन हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। रामराज के पुट्ठी इब्राहिमपुर गांव निवासी नईम पुत्र यामीन की गांव के ही कसरत व उसके पुत्र समीर उर्फ भोला, पत्नी आसमा उर्फ गुड्डी तथा पुत्री रहनुमा उर्फ सईमा ने चाकू से हमला हत्या कर दी थी, जबकि नईम को बचाने आए उसके भाई मुस्तकीम व जुबेर पुत्र नफीस पर भी आरोपितों ने हमला कर दिया था। रात्रि में सीओ जानसठ शकील अहमद मीरापुर, जानसठ व रामराज थाने की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने मृतक के चाचा कलवा पुत्र जानी की तहरीर पर कसरत पुत्र कलवा उर्फ कल्लू तथा उसके पुत्र समीर उर्फ भोला, पत्नि आसमा उर्फ गुड्डी व पुत्री रहनुमा उर्फ सईमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पति-पत्नी व बेटी गिरफ्तार हत्या की सूचना के बाद गांव में मौजूद पुलिस ने कसरत की पत्नि आसमा उर्फ गुड्डी व पुत्री रहनुमा उर्फ सईमा को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने बुधवार को गांव के निकट से कसरत पुत्र कलवा को भी गिरफ्तार कर लिया तथा तीनों हत्यारोपितों का चालान कर दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू व डंडे भी बरामद किए है। पुलिस शेष चौथे आरोपित की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुट्ठी इब्राहिमपुर गांव में सोमवार की रात में नईम अपने गांव के ही कसरत की दुकान पर सामान खरीदने के लिए गया था। जहां पर दुकान के पहले रुपये मांगने को लेकर कसरत व नईम के बीच मारपीट हुई थी। जिसके बाद आरोपितों ने चाकू से उसकी हत्या कर दी थी।
0 Comments