मुजफ्फरनगर :- मीरापुर के जंगल में एक युवक के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने राजफाश कर दिया। पुलिस ने आरोपित आटो चालक को गिरफ्तार कर उसके घर से लूट का सामान बरामद कर लिया है। फरार साथी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र के कशौर गांव निवासी अमरीश पुत्र छोटे शनिवार रात मेरठ स्थित बेगमपुल पर बस की इंतजार कर रहा था। तभी एक आटो चालक अपने साथी के साथ वहां पहुंचा और अमरीश को बिजनौर छोड़ने के बहाने से आटो में बैठा लिया। थाना क्षेत्र के कुतुबपुर झाल के पास आटो चालक ने आपने साथी के साथ मिलकर अमरीश को लूट लिया था। लूट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि एक सूचना के आधार मेरठ मवाना रोड से मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार निवासी आटो चालक प्रदीप पुत्र जयप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर उसके घर से दो हजार, कपड़ों से भरा बैग, पासपोर्ट व अन्य सामान बरामद कर लिया है।
आटो के नंबर का फोटो भेज दिया था घर
अमरीश ने बताया कि आटो चालक पर शक होने पर उसने आटो के नंबर का फोटो मोबाइल से घर भेज दिया था। जिसकी बदौलत पुलिस आरोपित तक पहुंच पाई। मूर्ति तोड़ने के दो आरोपित भेजे जेल
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। तितावी पुलिस ने बघरा स्थित शिव मंदिर में सोमवार को मूर्ति तोड़ने के मुख्य आरोपित याकूब पुत्र असगर व फारुख को मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस आरोपित के अज्ञात साथियों की तलाश में जुटी है।

0 Comments