मुजफ्फरनगर :- भोपा थाना क्षेत्र के मोरना कस्बा निवासी शीतल देवी ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसके पति 32 वर्षीय जानी बीते सोमवार को दोपहर में घर से गए थे, किंतु नहीं लौटे। स्वजन ने उनकी रिश्तेदारियों व संभावित जगहों पर तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लग सका। मंगलवार को लापता युवक के पिता इंद्रपाल, भाजपा के अरुण कुमार व परमधाम से जुड़े पप्पन कुमार, रजत कुमार, उपेंद्र कुमार आदि और ग्रामीणों संग थाने पहुंचे और अनहोनी की आशंका जताते हुए लापता की शीघ्र बरामदगी की मांग की। प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने लापता की शीघ्र बरामदगी का आश्वासन दिया।सूबे में प्रवेश करते ही हर वाहन का नंबर होगा स्टोर
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की अंतरराज्यीय सीमा स्थित पुरकाजी बाइपास पर भूराहेड़ी कट के पास से बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। पुलिस ने यहां डिवाइडर पर चेक पोस्ट के चलते कार्यालय बनवाया है। इस जगह को आधुनिक उपकरणों से लैस किया गया है। मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इस चेक पोस्ट का उद्घाटन किया। स्वयं सिस्टम चेक किया तथा हर प्वाइंट का बारीकी से निरीक्षण किया। बताया कि अत्याधुनिक कैमरों से लैस चेक पोस्ट पर सूबे में आने जाने वाले सभी वाहनों की प्लेट पर लिखा नंबर आटोमैटिक रिकार्ड होगा। हर वाहन का नंबर स्टोर होगा। इनसे चोरी के वाहनों को पकड़ने में बहुत सहायता मिलेगी। कप्तान ने थाने के हल्का नंबर दो के स्टाफ को 24 घंटे चेक पोस्ट पर तैनात रहने को कहा। इस दौरान एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ सदर हेमंत कुमार, प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।

0 Comments