मुजफ्फरनगर :- सर्विस क्लब के ग्रास कोर्ट पर चल रहे डा. सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल सीनियर टेनिस टूर्नामेंट में महिला खिलाड़ियों के डबल मैच में रश्मि मोहन व सिमी शर्मा की टीम ने 6-0, 6-2 से अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं मिक्स डबल में सिमी शर्मा व दिलीप मोहंती की टीम ने मिक्स डबल के फाइनल के लिए अपनी जगह बनाई।
सर्विस क्लब में चल रहे टेनिस टूर्नामेंट में सोमवार को हुए मुकाबले में 35 वर्ष आयु सिगल के मुकाबले में रंजीत ने 6-1, 6-1, यानिक नेलोर्ड ने 6-3, 6-4, रेभस्कर ने 6-2, 6-1, मंडोर ने 7-6, 6-4 से अपने मैच जीते। 35 वर्ष महिला ग्रुप में प्रियंका मेहता ने पूनम शर्मा को हराया। 45 वर्ष आयु में कुंवर अविनाश ने 6-3, 3-6, 10-6, कमरुद्दीन खान ने 6-1, 2-6, 10-2 दो से अपने मैच जीते। 50 वर्ष आयु में नरेंद्र कंकरिया ने 6-3, 4-6, 10-7 से अपना मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाई। 55 वर्ष आयु में अमित सिघल ने अनिल कुमार को 7-5, 4-6, 10-7 से हराया एवं फाइनल में जगह बनाई। 60 आयु वर्ष में अजीत भारद्वाज ने डा. देवेंद्र मलिक को 6-4, 6-1 से आशीष सेन ने दिलीप को 6-1, 6-3 से और पवन जैन ने अनिल एवं को 6-2, 6-1 से हराया।
स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ जिला महिला चिकित्सालय से किया। इस दौरान सीएमओ डा. महावीर सिंह फौजदार ने मिशन इंद्रधनुष अभियान आगामी 12 अप्रैल तक जारी रहने की जानकारी दी। अभियान के तहत नियमित टीकाकरण से वंचित शून्य से दो वर्ष की आयु सीमा के बच्चों, गर्भवतियों का नि:शुल्क टीकाकरण कराया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि बच्चों और गभर्वतियों के टीकाकरण के लिए अभियान चलाया गया है। मिशन इंद्रधनुष के तहत तीन चरणों में अभियान संपन्न कराया जाएगा। अभियान आगामी 12 अप्रैल तक चलाया जा रहा है। इसी प्रकार मई में अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ किया जाएगा। इसके अंतर्गत नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चे और गर्भवती का टीकाकरण किया जाएगा। इसके साथ ही नियमित टीकाकरण अभियान भी जारी रहेगा। इस अवसर पर सीएमएस डा. आभा शर्मा, डा. गीतांजलि वर्मा, प्रदीप शर्मा, तरन्नुम, प्रियंका तोमर, इमरान खान, भूपेंद्र शर्मा, मनोज कुमार, वीर सिंह आदि शामिल रहे। मिशन इंद्रधनुष में लग रहे यह टीके
सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान में शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को बीसीजी, ओपीवी, पेंटावेलेंट, रोटा वैक्सीन, आईपीवी, मिजल्स, विटाविन.ए, डीपीटी बूस्टर डोज, मिजल्स बूस्टर डोज, बूस्टर ओपीवी, पीसीवी के टीके लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा अभियान में गर्भवती महिलाओं को टीडी (टिटनेस डिप्थीरिया) का टीके लगाए जांएगे।

0 Comments