मुजफ्फरनगर:- पुरकाजी स्थित धार्मिक स्थल से सायरन नहीं बजने देने को लेकर पुलिस ने दोनों समाज के लोगों से अजान व आरती धीमी आवाज में बजाने को कहा। मुस्लिम समाज के लोगों ने रमजान में छूट देने की मांग की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश का हवाला देकर छूट से इन्कार कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार गौतम ने सोमवार को थाना परिसर में दोनों संप्रदाय के इमाम व पुजारियों की बैठक ली। गौतम ने कहा कि कोर्ट के आदेशानुसार किसी भी धार्मिक स्थल पर अजान व आरती धीमी आवाज में बजेगी। कहा कि सायरन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। बैठक में ज्यादातर मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। मामले को लेकर मुस्लिम समाज के लोग बैठक कर जिले के बड़े अफसरों से मिलने की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान मोहम्मद राशिद, सभासद नदीम कुरैशी, मोहम्मद इरशाद, गुड्डू प्रधान व साजिद कुरैशी आदि मौजूद रहे।
रामराज में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने व अपराध को रोकने के उद्देश्य से एंटी रोमियो की टीम ने गांव में पहुंचकर जागरूकता फैलाई।
एसओ रामराज अक्षय शर्मा ने एंटी रोमियो टीम के साथ हाशमपुर गांव में बालिकाओं और महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया। उन्होंने स्कूल व कालेज जाने वाली बालिकाओं को महिला हेल्प लाइन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कहा कि अगर आपको आते-जाते परेशान, छेड़छाड़, बदतमीजी करता है तो इसकी सूचना महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर दे। एंटी रोमियो टीम ने गली मोहल्लों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही वूमेन पावर लाइन 1090, समस्त थानों पर बनी हुई महिला हेल्प डेस्क, घरेलू हिसा हेल्पलाइन नंबर 181, आपातकाल हेल्पलाइन 112 के बारे में जानकारी दी।

0 Comments