मुजफ्फरनगर :- मोरना में भारत वर्ष में होली महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में मंगलमय बधाई बांट रही है। इसके तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष रूप से शुकतीर्थ के संतों के लिए फल, मिठाई और बधाई संदेश भिजवाया है।
एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार गुरुवार को श्रीशुकदेव आश्रम, शुकतीर्थ पहुंचे। उन्होंने भागवत पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंदजी महाराज को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से भेजा गया समरसता एवं उल्लास के पर्व रंगोत्सव होली का शुभकामना संदेश, फल की टोकरी और मिठाई भेंट कर शुभकामना दी। स्वामीजी ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सफल व दीर्घ जीवन की मंगल कामना की। इसके बाद एसडीएम ने हनुमद्धाम में महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंदजी महाराज और अन्य आश्रमों में जाकर एसडीएम ने संतों को होली की मिठाई भेंट की।
मंसूरपुर क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव में होलिका दहन से पूर्व ही होलिका में आग लग गई। मौके ग्रामीणों की भीड़ लग गई। होली में आग लगने से पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने आग लगने की जानकारी ली। पुलिस ने ग्रामीणों साथ मिलक दूसरी होलिका तैयार कराई।
मुबारिकपुर गांव में लोगों ने होलिका तैयार की थी। करीब तीन बजे अचानक होलिका में आग लग गई। होली मिनटों में जलकर राख हो गई। होली दहन से पहले ही होलिका में आग लग से ग्रामीण मौके पर दौड़े। होलिका के पास भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंची और ग्रामीणों से जानकारी ली। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दूसरी होलिका तैयार कराई। पुलिस का कहना है कि दोपहर के समय गांव की कुछ महिलाएं होली का पूजन करने आई थीं। हवा के कारण वहां जलाए गए दीये से होलिका में आग लगी है। होलिका के पास पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
0 Comments