मुजफ्फरनगर :-   रामराज के संभलहेड़ा गांव निवासी शुऐब पुत्र इश्तेकार देर शाम अपने साथी रिजवान पुत्र इरशाद के साथ मवाना से बाइक से लौट रहा था। बाइक टिकोला शुगर मिल के पास सड़क पर खड़ी गन्ने से भरी ट्राली से टकरा गई। बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जानसठ अस्पताल भिजवाया, जहां से चिकित्सक ने दोनों को रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग गया।



 प्रदूषण के चलते मछलियां मरने का आरोप


जानसठ थाना क्षेत्र के चित्तौड़ा गांव निवासी नईम अब्बास पुत्र यामीन ने सिखेड़ा थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने भिक्की गांव में तालाब किराए पर लेकर मछली पालन कर रखा है। मंगलवार सुबहतालाब पर जाकर देखा तो वहां हजारों मछलियां मरी पड़ी थीं। उसने आरोप लगाया कि एक फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषित पानी उसके तालाब में आने के कारण मछलियां मर गई हैं। उसने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने व मुआवजा दिलाने की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।