मुजफ्फरनगर :-  शाहपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान ने अपने पैतृक गांव कुटबी में होली के अवसर पर क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। राज्य मंत्री ने कहा कि होली का पर्व आपसी मनमुटाव समाप्त करने व भाईचारा बढ़ाने का त्योहार है। होली पर किसी भी तरह का मनमुटाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने सभी से हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाने का अपील की। गायिका फरमानी नाज ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत पर 'यूपी में फिर से हम योगी को लाये हैं' पेश कर लोगों से वाहवाही लूटी। पुरकाजी कस्बा व देहात में रही होली की धूम





मुजफ्फरनगर :-   पुरकाजी क़स्बे से लेकर देहात तक गुरुवार को होली के पर्व की धूम रही। महिलाओं ने मंदिरों व होलिका दहन वाले स्थानों पर जाकर पूजा-पाठ किया। दहन वाली जगहों पर पुलिस ड्यूटी लगाई गई।

होली को लेकर सुबह से ही लोग मंदिर, ग्राम देवता तथा देवस्थान पर पहुंचना शुरू हो गए। क़स्बे के अलावा फलौदा, खाईखेड़ी, भैसानी, लखनौती, हरेटी, भूराहेड़ी आदि गांवों में बाहर रहने वाले लोग पूजन के लिए समय निकालकर आए। सुबह मंदिरों में दीये जलाकर बताशे, होली हार व मिठाई का प्रसाद चढ़ाया। दोपहर तक होलिका दहन वाले स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ किया। महिलाओं ने सफ़ेद धागे से तीन बार होली की परिक्रमा की। एक-दूसरे को गुलाल व गीला रंग लगाकर फाग की शुरुआत की। होली को लेकर महिलाओं ने व्रत रखा। शाम को घरों में पकवान बनाकर उपवास खोला गया। क़स्बे में खाईखेड़ी रोड पर समाज सुधार समिति रजि. ने बढि़या व्यवस्था की। क़स्बे के चौकडायत परिवार की ओर से लोगों के बीच लड्डू वितरित किए गए। होलिका दहन वाले स्थानों पर पुलिस ड्यूटी लगाई गई थी। नगर पंचायत की ओर से बढि़या सफ़ाई व्यवस्था की गई। यूपी रत्न डा. संदीप वर्मा, संदीप गोयल, निर्दोष जैन, अनूप गोयल, मनीष गोयल, विपिन गोयल, राबिन गोयल, शंकर लाल गोयल, देवेंद्र भगत, मुकेश त्यागी व मोनू चौधरी आदि मौजूद रहे।