Ad Code

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला विपणन अधिकारों को मिला डीएसओ का चार्ज, पंपों पर छापेमारी

 मुजफ्फरनगर :- डीएम चंद्रभूषण सिंह ने मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार जिला विपणन अधिकारी को ग्रहण कराते हुए विभागीय कार्य रफ्तार देने को निर्देश दिए। विशेष अभियान चलाकर क्षेत्र में बायोडीजल पंप के नाम पर अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल की बिक्री की जांच कर कठोर कार्रवाई के निर्देश क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षकों को दिए गए। मंगलवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्याम सुंदर राम, पूर्ति निरीक्षण नरेंद्र प्रताप सिंह आदि ने मेद्याखेड़ी में छापेमारी की। इस दौरान 400 लीटर पेट्रोल एवं अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल की बिक्री करने संबंधी उपकरण मिले। इसके चलते आरोपी मनीष निवासी कूकड़ा और अरविद निवासी जानसठ के विरुद्ध हाई स्पीड डीजल आयल एवं लाइट डीजल आयल की आपूर्ति एवं वितरण करने पर मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा मोरना ब्लाक के जौली में छापेमारी की गई। नहर से जौली-बेहडा मार्ग पर चलने पर एक डिस्पैंसिग यूनिट (तिरपाल से ढकी हुई) दिखाई दी। उसके पास में पीछे की ओर एक कमरा दिखने पर जांच की गई। उक्त कमरे को सील कर दिया गया। सील खुलने के बाद कार्रवाई होगी।



वारदातों को रोकने में चौकीदारों की अहम भूमिका

संवाद सूत्र, पुरकाजी: बजरंग दल और संयुक्त व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी से मिलकर दुकानों के सामने खड़े होने वाले ट्रकों और रात में चौकीदारों की समस्या को लेकर वार्ता की। इंस्पेक्टर ने चौकीदार को परेशान करने वालों से बात करने की बात कही। थाना परिसर में मंगलवार सुबह बजरंग दल के विभाग सह संयोजक और संयुक्त व्यापार मंडल के •ालिाध्यक्ष पीयूष राणा पदाधिकारियों संग थाने पहुंचे। पीयूष ने प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी से क़स्बे की समस्याओं को लेकर बताया कि पूरी रात मेन रोड पर दुकानों के सामने ट्रक खड़े रहते हैं। इस कारण दुकानों में चोरी का खतरा बना रहता है। बताया कि रात में क़स्बे में घूमकर दुकानों और मकानों की पहरेदारी करने वाले चौकीदारों को निर्धारित शुल्क नहीं देते हैं। बताया कि कहने के बाद भी लोग समझने को तैयार नहीं है। कोतवाल ने चौकीदारों के मामले को लेकर लोगों से बात करने की बात कही है। कहा की सर्दी के मौसम में रात की घटनाओं को रोकने को लेकर चौकीदार अहम रोल अदा करते है। इस दौरान औघोगिक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष अनिल गर्ग, नगर अध्यक्ष रोबिन गोयल, कपिल मित्तल, अमन गोयल, सौरभ मित्तल आदि मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments