Ad Code

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

बाल पुष्टाहार वितरण नहीं होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

 मुजफ्फरनगर :- क्षेत्र के गांव टंढेडा में बाल विकास पुष्टाहार वितरण नहीं होने से ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। गांव टंढेंडा में छह आंगनवाड़ी कार्यकत्री कार्य करती हैं। जूनियर हाई स्कूल टढेंडा के प्रांगण में ग्रामीणों ने बाल विकास पुष्टाहार वितरण नहीं हाने पर हंगामा किया। कहा कि आंगनवाडी कार्यकत्री अपना कार्य सही कर रही हैं, जबकि दो आंगनवाडी कार्यकत्री बाल विकास पुष्टाहार का वितरण कार्य नहीं कर रही है। इसकी शिकायत कई बार उच्च अधिकारियों से की जा चुकी है। ग्राम सभा की निगरानी समिति की अध्यक्ष कुमारी उषा ने कहा की भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए उप जिलाधिकारी जानसठ से भी शिकायत करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान पति खुर्रम अजीज, सफदर राजा, ब्रह्मपाल, मेहदीन अंसारी, अमीर आलम, रियाजुद्दीन, मोहम्मद रफी, यूनुस, सबाना, सुशील, शाहिद, सरफराज, सद्दाम आदि ग्रामीण रहे।




Post a Comment

0 Comments