Ad Code

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

भारोत्तोलन और पावर लिफ्टिग प्रतियोगिता में छात्रों ने छटके पदक

 मुजफ्फरनगर :- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के तहत चल रही अंतरमहाविद्यालय भारोत्तोलन (87 किलो वर्ग) तथा पावर लिफ्टिग (84 किलो वर्ग) महिला प्रतियोगिता में श्रीराम कालेज की बीपीएड की रेणु रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्णपदक जीता। वहीं, दूसरी ओर इसी प्रतियोगिता में बीपीएड प्रथम वर्ष के छात्र निखिल ने भारोत्तोलन (93 किलो) पुरुष वर्ग में गोल्ड, शिवम बीएससी(पीसीएम) तृतीय वर्ष ने पावर लिफ्टिग (105 किलो) पुरूष वर्ग में सिल्वर तथा बीपीईएस प्रथम वर्ष के छात्र सौरभ ने (102 किलो वर्ग) और आकाश त्यागी ने (81 किलो) पुरूष भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। भारोत्तोलन प्रतियोगिता में श्रीराम कालेज की टीम द्वितीय स्थान पर रही।

  

भारोत्तोलन अंतरमहाविद्यालय प्रतियोगिता 19 व 20 दिसम्बर को सीसीएसयु मेरठ कैंपस में हुई। इसमें रेणु रानी बेहतर प्रदर्शन करते हुए आन्ध्रप्रदेश में खेले जाने वाली आल इंडिया विश्वविद्यालयी भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए चुनी गई। कालेज के खिलाड़ियों को महाविद्यालय आगमन पर प्राचार्या डा. प्रेरणा मित्तल ने विजयी खिलाडियों को प्रतियोगिता में पदक जीतने पर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया। डीन एकेडमीक डा. विनीत कुमार शर्मा ने सभी विजयी खिलाडियों को कहा कि विद्यार्थियों को निरतंर बढ़चढ़कर इस प्रकार की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते रहना चाहिए। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा प्रवक्ता भूपेंद्र कुमार, डा. अरविद वेदवान और साक्षी शर्मा आदि मौजूद रहे।

जिला कारागार में हुआ गर्म कपड़ों का वितरण

मुजफ्फरनगर: कड़ाके की ठंड में बंदियों के राहत दिलाने के लिए जिला कारागार में गर्म कपड़े और कंबलों का वितरण किया गया। लायंस क्लब द्वारा मंगलवार को जिला कारागार में बंदियों को गर्म कपड़े और कंबल वितरित किए गए। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एएसपी कृष्ण विश्नोई ने बंदियों को गर्म कपड़े वितरित किए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक और पुनीत कार्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा समय समय पर कराते रहना चाहिए। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने कड़ाके की ठंड में बंदियों को गर्म कपड़े वितरित करने पर संस्था का आभार व्यक्त किया। इस दौरान संस्था के अतुल एरन,मनीष बंसल, अमित मित्तल, अजय कुमार, आलोक गुप्ता समेत जेलर सुरेंद्र मोहन सिंह, उप जेलर कैलाश नारायण और मेघा राजपूत मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments