मुजफ्फरनगर :- नगर पालिका ने फिर से अमान्य फर्म मैसर्स गोल्डन ट्राइंगल सर्विसेज से पांच नए टिपर वाहन खरीद लिए हैं। यह कंपनी नियम और शर्तो को पूरा नहीं कर रही हैं। नगर पालिका आए इन टिपर वाहनों को रिसिव नहीं किया गया है। यह मामला डीएम की बैठक में भी उछला है।
नगर पालिका को 35 टिपर वाहन खरीदने थे। इसके लिए नगर पालिका ने फर्म मैसर्स गोल्डन ट्राइंगल सर्विसेज को टेंडर दिया था। इस कंपनी ने मात्र 11 टिपर वाहनों की डिलीवरी की, जबकि नगर पालिका 82 लाख रुपये का पूर्ण भुगतान एडवांस कर चुकी है। इस फर्म के खिलाफ धारा 420 में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। टिपर वाहनों के लिए यह फर्म नगर पालिका की सभी शर्ते पूरी नहीं कर रही है। डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर की आख्या में अवगत कराया गया है कि फर्म द्वारा वर्ष 2019-20 में शून्य बिक्री तथा वर्ष 2020-21 में कोई खरीद बिक्री घोषित नहीं है, जबकि निविदा में अपलोड किए गए प्रपत्रों में उक्त फर्म की ओर से गलत रूप से अपने तीन वर्षों का औसत वार्षिक टर्न ओवर 40 लाख रुपये से अधिक दर्शाया गया। निविदा की शर्त के अनुसार निविदा दाता द्वारा वर्तमान निविदा मूल्य के 50 प्रतिशत से अधिक मूल्य के कार्य के संबंध में शपथ पत्र दाखिल किया जाना चाहिए था। मामला मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी उठा है।
0 Comments