मुजफ्फरनगर :- सिविल लाइन थाना परिसर में सोमवार को हिदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने पीपल का पेड़ काटने व शिवलिग सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां खंडित करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया। काफी देर नारेबाजी के बाद थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी लेकर जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
सिविल लाइन थाने में प्रदर्शन करते हुए हिदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ दिनों पहले महावीर चौक के पास चौधरी चरण सिंह मार्केट के समीप पीपल का वृक्ष कुछ लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से काट दिया ौर वहां पर रखी देव-देवताओं की मूर्ति व शिवलिग को खंडित किया है। जानकारी होने के बाद भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे प्रकरण पर लीपापोती करने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान हिदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। सिविल लाइन थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह रावत ने धरने पर पहुंचकर आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन देकर प्रदर्शन शांत कराया। इस दौरान देशराज चौहान, दीपा त्यागी, बंटी चौधरी, राजेश शर्मा, वीरेंद्र त्यागी, अनुज भारद्वाज, वैभव यादव, कमलदीप गंगवाल व सुरेंद्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे। मिमलाना में दो पक्षों में मारपीट, मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर :- मिमलाना गांव में एक पक्ष से सुभाष, सुंदर रतन व दूसरे पक्ष से राजू, अरुण व जानी के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से लोगों ने साथियों के साथ मिलकर पथराव कर दिया। नगर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। इसके बाद भी दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे। पुलिस ने लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों को वहां से खदेड़ दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी। -जासं
0 Comments