मुजफ्फरनगर :- कश्यप समाज ने फिशरमैन कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सोमवार को आरक्षण सत्याग्रह के 57वें दिन कलेक्ट्रेट पर आरक्षण हल्लाबोल आंदोलन किया। समस्याओं के समाधान के लिए एक कमेटी बनाई गई। कमेटी बनने के साथ ही भूख हड़ताल खत्म हो गई।
फिशरमैन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने कहा कि बीजेपी सरकार ने कश्यप समाज को धोखा देने का काम किया है। मोदी-योगी ने कश्यप समाज को आरक्षण देने का वादा किया था, लेकिन केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने वादा पूरा नहीं किया। 17 दिसंबर को लखनऊ में निषाद पार्टी ने प्रदेश भर से लाखों लोगों को यह कहकर बुलाया कि अमित शाह आरक्षण की घोषणा करेंगे लेकिन अमित शाह ने आरक्षण की कोई घोषणा नहीं की जिसके बाद रैली में उपस्थित लोगों ने आरक्षण न मिलने के विरोध में कुर्सियां तोड़ दी और नारा लगाया कि आरक्षण नहीं तो वोट नहीं। निर्णय लिया कि यदि सरकार चुनाव आचार संहिता से पहले आरक्षण लागू नहीं करती तो भाजपा के किसी भी नेता को कश्यप के घर में बैठने नहीं दिया जाएगा। हल्ला बोल आंदोलन में समर्थन करने के लिए कांग्रेस पार्टी के विधायक नरेश सैनी एवं मसूद अख्तर भी पहुंचे। दोनों कांग्रेस विधायकों ने कश्यप समाज की समस्याओं को सदन से सड़क तक लड़ने का वादा किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने जिले के कश्यप समाज की मछली पालन के पट्टों की समस्याओ को बिजली के बिल एवं प्रदूषण के चालान की समस्या तथा अन्य समस्याओं को लेकर एक कमेटी बनाई। कमेटी ने कश्यप समाज की समस्याओं को हल करने के लिए कहा। इस आश्वासन पर फिशरमैन कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भूख हड़ताल खत्म की। हल्ला बोल आंदोलन में भूख हड़ताल पर जय भगवान कश्यप, आनंद कश्यप, सोमपाल कश्यप, संजीव कश्यप, धर्मवीर कश्यप, हरपाल कश्यप , हरपाल कश्यप रहे। आंदोलन में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
0 Comments