मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर से जुड़े सैकडों कार्यकर्ताओं ने सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए भोपा थाने पर एकत्र होकर शासन-प्रशासन के विरुद्ध घंटों नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। धरने पर जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कि संगठन शोषित वर्ग के लिये संघर्ष कर रहा है। बैंक,पेट्रोल पंप अस्पताल, तहसील और ब्लाक और ऊर्जा निगम आदि में अधिकारियों के द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। संगठन ने भ्रष्टाचार को समाप्त करने का अभियान चलाया है। भ्रष्ट अधिकारियों की पोल खोली जाएगी। धरने पर जिला महासचिव बिजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि बैंक शाखाओं में किसानों से रिश्वत लेकर उनके क्रेडिट कार्ड का रिनिवल किया जा रहा है। धरने पर प्रदेश संगठन मन्त्री साजिद अली ने कहा पुलिस निर्दोष लोगों को ़फर्•ाी मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर पैसे की उगाही कर रही है। निर्दोष व्यक्तियों को फर्जी मामलों में जेल भेजा रहा है, जबकि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। धरने पर जिला उपाध्यक्ष उदेश चौधरी, राजेंद्र चौधरी, नीटू छछरौली, आनंदवीर, बोबी सहरावत, पुष्पेंद्र कुमार, लवकुश, अनिल धामा, जान मोहम्मद, हसीन, काशिफ, आशु, इकबाल आर्य, शाहिद अली आदि मौजूद रहे।
अधिकारों व कानूनों के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को बरला गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की और से विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर लगाया गया, जिसमें ग्रामीणों को उनके अधिकारों और कानूनों के प्रति जागरूक किया गया।
मुख्य अतिथि पैरा लीगल वालंटियर रजनी पंवार ने कहा कि विधिक प्राधिकरण का प्रमुख उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को विधिक सलाह देना और उनके मुकदमे की पैरवी के लिए निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराना है। इसके साथ-साथ न्याय प्रक्रिया को उनके लिए सरल बनाना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लोगों की समस्याओं का कानूनी रूप से समाधान करता है। इस दौरान ग्रामीणों ने भी विचार रखे। छपार के अलावा मांडला और फलौदा गांव में भी विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर लगाए गए। इसमें ग्राम पंचायत परमात्माशरण त्यागी, बेगराज त्यागी, विमल त्यागी, शुभम त्यागी, तेल्लूराम त्यागी, अंकुर त्यागी, मांगेराम आदि मौजूद रहे।
0 Comments