Ad Code

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा को मिल रहा किसानों का साथ : भूपेंद्र

 मुजफ्फरनगर :- विधानसभा क्षेत्रों से गुजरने के बाद जन विश्वास यात्रा जिले से सहारनपुर के लिए रवाना हो गई। रवानगी से पूर्व पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार सबका-साथ सबका विकास को लेकर कटिबद्ध है। इसी का नतीजा है कि जन विश्वास यात्रा सबका विश्वास जीत रही है। तीनों कृषि कानून वापस लेने के बाद नाराज किसान भी भाजपा के साथ आ गए हैं।

सनातन धर्म सभा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में पंचायती राज मंत्री ने कहा कि किसान, व्यापारी, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग जन विश्वास यात्रा से उत्साहित हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर से पूर्ण बहुमत में आ रही है। इसी के चलते विपक्ष में बौखलाहट है। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने जनता से जो वादे किए वह पूरे हुए हैं। युवाओं को रोजगार मिला है। महिलाओं को सम्मान से जीने का अवसर और सुरक्षा मिली है। लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है। उद्योगों का पहिया तेजी से घूमा है। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया, डा. सुभाष शर्मा, वैभव त्यागी व विकास अग्रवाल आदि मौजूद रहे। डीएसओ प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराएंगे







जिला पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। पूर्ति विभाग में भ्रष्टाचार पर जिला पूर्ति अधिकारी को जेल भेजा गया है। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। यदि किसी उच्चाधिकारी की मिलीभगत पाई गई तो जेल भेजा जाएगा। भाजपाइयों ने किया जन विश्वास यात्रा का स्वागत

मुजफ्फरनगर। छपार में जनविश्वास यात्रा का रामपुर तिराहा पर एकत्र भाजपाइयों ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के रामपुर तिराहा पर सोमवार को पहुंची भाजपा की जन विश्वास यात्रा का पुरकाजी ब्लाक प्रमुख मालती रानी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने यात्रा पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान संजीव वालिया, धनप्रकाश, पंकज त्यागी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष शक्ति मोहन सिंह, विजयपाल त्यागी, सिंभालकी प्रधान राजेंद्र उर्फ पोपी, खिदडिया के प्रधान अरंविद कुमार, छपरा प्रधान डा. कनक सिंह, कुतुबपुर प्रधान अमित कुमार, मनोज नूरनगर, पवन त्यागी, शिवांक त्यागी, हरिओम रोहाना व लक्ष्मण शर्मा आदि मौजूद रहे। यात्रा के स्वागत को पहुंचे मुस्लिम समाज के लोग

भाजपा की जनविश्वास यात्रा का रामपुर तिराहा पर स्वागत करने के लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने भी प्रतिभाग किया। पुरकाजी ब्लाक के आधा दर्जन से अधिक मुस्लिम ग्राम प्रधान शामिल हुए। मुख्य रूप से छपार के प्रधान जुबैर उर्फ बबलू त्यागी, खुड्डा के प्रधान मुफीद आलम, कासमपुर प्रधान जुल्फिकार, खोजानंगला प्रधान मोहम्मद कलीम आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments