Ad Code

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

लापता बालक का शव मिला, स्वजन ने लगाया हत्या का आरोप

 

लापता बालक का शव मिला, स्वजन ने लगाया हत्या का आरोप


जेएनएन, मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के सराय रसूलपुर गाव में लापता बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बालक का शव गाव के तालाब से बरामद हुआ है। बालक की मौत से स्वजन में कोहराम मच गया। उन्होंने बालक की हत्या कर शव तालाब में फेंकने के आरोप लगाए है। सीओ खतौली और इंस्पेक्टर मंसूरपुर ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भिजवाया गया है।

सराय रसूलपुर गाव निवासी हरवीर की कई वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। गाव में उसकी पत्नी और पाच बच्चे रहते हैं। गुरुवार शाम करीब छह बजे से उसका पाच वर्षीय पुत्र अंशु घर से लापता हो गया। स्वजन ने तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। देर रात्रि लगभग दस बजे ग्रामीण ने शव को तालाब में पड़ा देखकर शोर मचाया तो भीड़ एकत्र हो गई। मंसूरपुर इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे और शव तालाब से निकलवाया। बालक का शव मिलने से स्वजन में कोहराम मच गया। स्वजन और ग्रामीणों में रोष को देखते हुए सीओ राकेश कुमार सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने स्वजन से जानकारी ली और शव की जाच-पड़ताल कराई। स्वजन ने हत्या कर बालक के शव को तालाब में फेंकने के आरोप लगाए हैं। वहीं सीओ राकेश कुमार ने बताया कि शव पर किसी चोट के निशान नहीं मिले हैं। स्वजन की सहमति के बाद शव पोस्टमार्टम के भिजवाया गया है। मामले को गहनता से पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस ने बाइक चोर दबोचे



जेएनएन, मुजफ्फरनगर। तितावी थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि ढिडावली मोड़ पर दो बदमाश चोरी की बाइक बेचने जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो संदिग्धों को दबोच लिया, जिनके पास से बाइक व दो छुरी बरामद हुई। आरोपितों ने अपने नाम प्रशांत पुत्र प्रमोद निवासी नूनाखेड़ा व शिवम पुत्र राजेश निवासी ढिंडावली बताया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

पुलिस ने दो वांछित व सात जुआरी पकड़े

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस ने बताया कि विज्ञाना गांव में निर्जन स्थान पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। मौके से जुआ खेलते सात जुआरी पकड़े और उनसे ताश के पत्ते व 13 हजार से अधिक की नगदी बरामद की गई। पकड़े गए शाह आलम पुत्र कलाम, जावेद पुत्र समेदीन, साजिद पुत्र इस्लाम, सरताज पुत्र जाफर, रहीस पुत्र फतेहदीन, खालिद पुत्र अख्तर और फईम पुत्र कल्लू विज्ञाना गांव के ही हैं। दूसरे मामले में वांछित चल रहे दो आरोपितों मोहित पुत्र श्रीचंद व महीपाल पुत्र कैशो निवासीगण गांव परासौली पकड़ा गया। पुलिस ने सभी का चालान कर दिया।

Post a Comment

0 Comments