Ad Code

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

सोना तस्करी मामले में डीआरआइ की बागोवाली में दबिश

 

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। लखनऊ में एयरपोर्ट पर करोड़ों रुपये का सोना पकड़े जाने की घटना के तार जिले से जुड़े मिले हैं। डीआरआइ की टीम ने बागोवाली गांव में तीन घरों में छापामारी की। सूत्रों की मानें तो डीआरआइ की टीम दो लोगों को साथ ले गई है।

डायरेक्टरेट आफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआइ) की टीम ने मंगलवार को लखनऊ में चार करोड़ से ज्यादा का तस्करी का सोना पकड़ा था। जांच में पता चला कि रियाद से आने वाली फ्लाइट से लाया गया यह सोना मुजफ्फरनगर पहुंचना था। सोने के साथ मुजफ्फरनगर का एक व्यक्ति भी पकड़ा गया था।




गुरुवार देर शाम डीआरआइ की टीम नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बागोवाली गांव पहुंची। तीन घरों में छापामारी की लेकिन छापे से पहले कई लोग फरार हो गए। स्थानीय पुलिस को छापे में शामिल नहीं किया गया। नई मंडी कोतवाल अनिल कपरवान ने छापामारी से इन्कार किया है।

लखनऊ में पकड़े गए थे दो युवक

विदेशों से सोना तस्करी के तार पहले भी जिले से जुड़ चुके हैं। बीती 16 अगस्त को लखनऊ एयरपोर्ट पर जिले के बागोवाली गांव निवासी नासिर और मास्टर सरफराज समेत छह सोना तस्करों को डीआरआइ ने पकड़ा था। इसके बाद टीम ने गांव में दबिश दी थी। नासिर और सरफराज लखनऊ में जेल में बंद हैं।

मौलवी के घर में चोरी

मुजफ्फरनगर। तितावी के सोहंजनी जाटान गांव में मोहम्मद शौकीन पुत्र शब्बीर मस्जिद में नमाज पढ़ाता है। शौकीन ने थाने में बताया कि उसने प्लाट बेचा था, जिसके लाखों रुपये घर पर रखे थे, जो किसी ने चोरी कर लिए। पीड़ित ने तितावी पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।

Post a Comment

0 Comments