नगर में प्रमुख जैन मंदिरों में चल रहे पर्यूषण पर्व के चौथे दिन व्रतियों ने उत्तम शौच धर्म का पालन करते हुए आत्मा को शुद्ध करके जितना मिला उसमें खुश रहने की प्रवृत्ति को अंगीकार किया। दसलक्षण पर्व पर नगर के सभी प्रमुख जैन मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। कई प्रकार से पूजा अर्चना और विधान किए जा रहे हैं। उत्तम शौच धर्म का पालन करने के साथ ही श्रद्धालुओं ने थाल सजाकर पूजा अर्चना की।
मुजफ्फरनगर के मुनीम कालोनी में शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में सुबह के समय बड़ी संख्या में दसलक्षण व्रत का पालन कर रहे श्रद्धालुओं ने पहुंचकर विशेष चौकियों पर पूजा अर्चना और विधान किया। उन्होंने पर्यूषण पर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म का पालन करते हुए इस धर्म के संदेश आत्मा को शुद्ध करके जितना मिला है उसमें ही खुश रहने को अंगीकार किया। श्रद्धालुओं को जैन धर्म में उत्तम शौच का संदेश मन को निर्मल रखकर प्रभु की कृपा मानकर जितना दिया उसमें संतुष्ट रहने का है। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने विशेष चौकियों पर बैठकर पूाजा प्रछाल किया। मुनीम कालोनी के जैन मंदिर में शाम के समय जैन धर्मपर आधारित नृत्य नाटिका के आयोजन भी किए जा रहे हैं जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। नगरपालिका परिषद के सभासद प्रियांशु जैन ने नाटिका प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया। इसके अलावा दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर नईमंडी, दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर प्रेमपुरी, दिगम्बर जैन मंदिर जैन नगर, दिगम्बर जैन मंदिर जैन मिलन विहार, जैन मंदिर सुरेंद्र नगर,जैन मंदिर रैनबो विहार के साथ ही अतिशय क्षेत्र वहलना के दिगम्बर जैन मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर उत्तम शौच धर्म का अनुपालन करते हुए प्रभु की उपासना की। दिगम्बर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र वहलना की मंदिर समिति के प्रधान राजेश गर्ग ने कहा कि जो लोग दसलक्षण पर्व में व्रत लेकर जैन मंदिरों पूजा में लगे हुए हैं उनको भगवान पार्श्वनाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
0 Comments