नगर में चल रहे गणेश महोत्सव में गणपति धाम मंदिर में भगवान शिव व पार्वती के विवाह एवं गणेश जन्मोत्सव पर भव्य नृत्य नाटिका हिसार से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई। सनातन धर्म सभा भवन में गणपति भगवान की सहस्त्रों पंचमेवाओं से पूजा अर्चना की गई। सायं के समय महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मुजफ्फरनगर में गणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड रही है। गणपति धाम मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव में हिसार से आए कलाकारों ने भगवान शिव और पार्वती के विवाह और गणेश जन्मोत्सव पर भव्य नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। उन्होंने भगवान गणेश जी का गुणगान भी किया गया। मंदिर के हॉल में ही मंदिर के संस्थापक भीमसैन कंसल, प्रधान अधोक गर्ग, अनिल गोयल, जेपी गोयल, कैलाशंचद ज्ञानी, विनोद राठी, रजत राठी, विकास उर्फ कन्नू, हरिमोहन उर्फ मन्नी भाई, बिजेंद्र कुमार उर्फ रानो, कुलदीप समेत मंदिर के समस्त पदाधिकारी व श्रद्धालु शामिल रहे। सनातन धर्म सभा भवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में गणेश जी की महाआरती में भाग लिया। सुबह के समय नित्य पूजा में पंडित राज भारद्वाज व विद्धान ब्राहमणों ने गणपति भगवान का विभिन्न प्रकार के सूखे मेवों व पंचमेवा से पूजन कराया। यहां पर वरिष्ठ कर अधिवक्ता एन के अरोरा, बागीश स्वरूप, अनुराग अरोरा, विवेक अरोरा, सनातन धर्म सभा के मंत्री दीपक मित्तल, बाबूराम कौशल आदि ने महाआरती में भाग लिया। जय मां शक्ति मंदिर में पंडित अवधराज आचार्य के सानिध्य में और महिला आश्रम नईमंडी के निकट मंदिर में गणपति महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
0 Comments