थाना सिविल लाइन पुलिस ने आधा किलो चरस के साथ एक तस्कर को दबोचा है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया है। सोमवार को थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आधा किलो चरस के साथ शोएब उर्फ बॉबी निवासी हंडिया मौहल्ला को आधा किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी उम्मेद सिंह का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ लूट व अन्य अपराधिक मामले दर्ज है। वह थाने का टॉप-10 बदमाश भी है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।

0 Comments