रविवार की शाम मुकल्लमपुरा निवासी महिला प्रेमी पत्नी गोपी अपने घर से घेर में जा रही थी। इस दौरान गांव में घूम रहे एक बेसहारा गोवंश ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के अनुसार महिला के दोनों पैरों व कूल्हे की हड्डी टूट गई। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से गांव में घूम रहे बेसहारा गोवंशों को गोशाला भिजवाने की मांग की है।

0 Comments