एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देने की कोशिश की लेकिन थाना प्रभारी ने फांसी लगाकर हत्या होने की बात कहकर तहरीर लेने से इंकार कर दिया। आरोपी मौके से फरार हो गये।
थाना भोपा क्षेत्र के गांव कसोली निवासी सतपाल की पुत्री रीनू की शादी नौ वर्ष पूर्व गांव बसेड़ा निवासी राजेंद्र के पुत्र विपिन के साथ हुई थी उसके तीन बच्चे हैं। मृतका के पिता ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री के ससुराल वाले तब से ही दहेज की मांग कर उसे परेशान कर रहे थे ओर शनिवार की रात्रि को उन्होंने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उन्हें पड़ोसी ने फोन से सूचना दी। वे जब गांव में पहुंचे तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और सभी परिवार वाले फरार हो गये थे। उन्होंने थाने पहुंचकर आरोपी पति विपिन, देवर विकास, उसकी पत्नी पिंकी एक अन्य रामचंद्र के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के तहरीर देनी चाही तो थाना प्रभारी ने तहरीर लेने से इंकार कर दिया। सीओ सदर कृष्ण बिश्नोई ने कहा कि पोस्टमार्टम के आधार पर ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतका के परिजन पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर चले गये।

0 Comments