थाना प्रभारी एमपी सिंह को सूचना मिली कि गैंगस्टर में वांछित चल रहा आरोपी किसी घटना को अंजाम देने के लिए रोहाना तिराहे पर खडा है। सूचना पर दधेडू चौकी इंचार्ज संजय राणा ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहसीन पुत्र निजामुद्दीन निवासी मौहल्ला कुआपट्टी कस्बा व थाना इंचौली जनपद मेरठ बताया। थाना प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि आरोपी बदमाश पर जनपद मेरठ के अलावा चरथावल थाने पर चोरी आदि के आधा दर्जन मुकदमें पंजीकृत है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
0 Comments