कोतवाली पुलिस ने 25 दिन बाद रूकनपुर के किसान की हत्याकांड का खुलासा करते हुए उसके बेटे को हिरासत में लिया है। बेटे ने पिता के ग्रामीण से अवैध सबंध होने से हो रही बदनामी के चलते घटना को अंजाम दिया है। हत्या से पहले बेटे ने अपने पिता के हाथ पैर बांधकर पहले तो पिटाई की उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद पुलिस ने बरामद किया है।
गांव रूकनपुर निवासी किसान रिषीपाल 15 अगस्त को घर से गायब हुआ था। 18 अगस्त को किसान का सड़ागला शव खेड़ी के जंगल में मिला था। किसान के बेटे सुमित ने कोतवाली में गांव निवासी तीन युवकों पर पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। कुछ दिन हिरासत में रखने के बाद पुलिस ने तीनों को छोड़ दिया गया। शनिवार की देर रात को पुलिस ने किसान हत्याकांड का खुलासा किया तो सभी हैरान हो गएं। बेटे ने ही अपने पिता के हाथ पैर बांधकर गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने रिषीपाल के बेटे सुमित को हिरासत में लिया है। पूछताछ में सुमित ने बताया कि पिता के गांव निवासी एक व्यक्ति से अवैध सबंध थे। जिसके चलते गांव में बदनामी हो रही थी। इसके अलावा पिता ने कुछ जमीन तो बेच दी थी, बची जमीन का सौदा कर रहा था। जमीन व बदनामी के चलते पिता की हत्या करनी पड़ी। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।

0 Comments