मुजफ्फरनगर. हर्ष फायरिंग का विरोध करने पर आरोपियों ने पीडित व उसके परिवार पर हमला कर दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
शामली जनपद के गांव हथछोया निवासी अमन कुमार अपने परिवार के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रुकनपुर में भात देने के लिए आया था। शादी समारोह के दौरान गांव का सतराज उर्फ संतु अपने साथियों के साथ आया और हर्ष फायरिंग करने लगा।
आरोप है कि हर्ष फायरिंग से रोकने पर आरोपी व उसके साथियों ने पीडित व उसके परिवार पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपी ने जान से मारने की नियत से उस पर फायरिंग भी की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है।

0 Comments