मुजफ्फरनगर। शहर के सदर बाजार स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला को चार दिन पूर्व उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला के परिजनों नर्सिंग होम में हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया।
नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी सरवट निवासी सायमा को परिजनों ने सायमा को 31 अगस्त को सदर बाजार स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, जहां एक सितंबर को महिला का ऑपरेशन किया गया। रविवार सुबह अचानक हालत बिगडने पर उसकी मौत हो गयी। इसको लेकर परिजनों ने नर्सिंग होम पर हंगामा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला की मौत की जानकारी मिलते ही ससुराल पक्ष मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि सायरा की शादी गत वर्ष भंडूरा निवासी दानिश के साथ हुई थी। कुछ दिन पूर्व सायमा की डिलीवरी शहर के जानसठ रोड स्थित नर्सिंग होम में नॉर्मल हुई थी, लेकिन इसके कुछ दिन बाद उसे पेट में परेशानी होने लगी। बताया जा रहा है कि उसके पेट में इंफेक्शन हो गया था। इधर उधर दिखाने के बाद ही उसे सदर में नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर भी आरोप लगाए। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

0 Comments